Veg Recipes

रवा उपमा बनाने की विधि | Rava Upma Recipe in Hindi | Rava Upma ki Vidhi

आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं, एक बहुत ही स्वादिष्ट और जायकेदार इंडियन डिश रवा उपमा बनाने की विधि


रवा उपमा बनाने की विधि


रवा उपमा बनाने की विधि


वैसे तो Rava Upma Recipe in Hindi बहुत ही आसान है। लेकिन यदि कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा जाता तो उपमा सॉफ्ट नहीं बनता है। और बहुत बार ऐसा होता है कि उसमें लम्स बच जाते हैं। ऐसी ही बहुत सी बातों का ध्यान रखकर हम आज बनाएंगे बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन “रवा उपमा बनाने की विधि”।

तो चलिए रवा उपमा या सूजी उपमा बनाना शुरू करते हैं।

  • व्यंजन का नाम – रवा उपमा (सूजी उपमा)
  • बनने में समय – 30 मिन्ट्स
  • क्वांटिटी – 4 से 5 लोगों के लिए

Rava Upma Recipe in Hindi | आवश्यक सामग्री


  • सूजी -250 ग्राम
  • घी या रिफाइन्ड आयल – 4 बड़े चम्मच
  • मूंगफली के दाने – 2बड़े चम्मच
  • काजू – 4-5 पीस
  • राई के दाने – 1चम्मच
  • चना दाल – 1/2 छोटा चम्मच
  • उड़द दाल – 1/2 छोटा चम्मच
  • जीरा –  1/2 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 3-4 पीस
  • करी पत्ता – 3-4 
  • अदरक – 1/2 इंच
  • प्याज – 1
  • मटर – 1 छोटा कप
  • गाजर – 1
  • निम्बू का रस – 1 चम्मच
  • हरी धनिया – बारीक कटी हुई

रवा उपमा बनाने की विधि


रवा उपमा बनाना बहुत इजी है। ऐसे आप निम्न स्टेप्स फॉलो करके आसानी से बना सकते हैं।

  • उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई या पैन ले लेंगे। उसमे 1 चम्मच घी डालकर गरम होने के लिए रख देंगे। आप चाहें तो रिफाइंड आयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन घी में उपमा का टेस्ट बहुत अच्छा आता है।
  • अब हम 1 कप सूजी घी में रोस्ट करेंगे। सूजी आप मोटी या पतली कोई सी भी ले सकते हैं। यदि सूजी दानेदार होगी तो उपमा बहुत अच्छा और खिला हुआ बनता है। सूजी को गैस का फ्लेम लो रखते हुए धीरे धीरे भूनेंगे। 5 से 6 मिनट तक इसे हम रोस्ट करेंगे। ध्यान रहे हमे सूजी का कलर चेंज नहीं होने देना है। 5 मिनट हो जाने के बाद अब सूजी को एक बड़े बाउल में निकाल लें।
  • अब कढ़ाई को फिर गैस में चढ़ाएं। अब इसमें 2 चम्मच घी डालें और गर्म होने दें। गैस का फ्लेम लो टू मीडियम रहने दें। अब हम इसमें मूंगफली के दाने भूनेंगे तो इसके लिए, 2 बड़े चम्मच मूंगफली के दाने लें और घी में डाल दें। अब इसमें 4-5 काजू हाफ कट कर के डाल दें। दोनों को कलर चेंज होने तक भून लें। आप चाहें तो काजू को नहीं भी डाल सकते हैं।
  • ड्राई फ्रूट्स रोस्ट हो जाने के बाद इन्हें भी घी से छान कर निकाल लें। अब हम घी में 1 छोटा चम्मच राई का डाल लेंगे। सरसों को हम अच्छे से चटकने देंगे। क्योंकि अगर सरसों कच्ची रह गयी तो इसकी कड़वाहट उपमा खराब कर सकती है।
  • सरसों के चटक जाने के बाद इसमें डालेंगे 1/2 छोटा चम्मच चना दाल, 1/2 छोटा चम्मच उड़द दाल और 1/2 छोटा चम्मच जीरा। अब हम इसे लो फ्लेम पर इन सबको भी पका लेंगे। उपमा में जो स्वाद आता है वह मुख्य रूप से इन्हीं चीजों का आता है तो हमें इन्हें अच्छी तरह पकाना है। जब ये दालें और जीरा अच्छी तरह पक जाएँ तो इसमें हम 4 हरी मिर्च काटकर , 3-4 करी पत्ता और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालेंगे। 
  • जब सारी चीजें पक जाए तो हम इसमें डालेंगे 1 मीडियम साइज का कटा हुआ प्याज। प्याज को हमें ज्यादा ब्राउन नहीं करना है हल्का सुनहरा होने तक ही भूनना है। अब इसमें हम सब्जियों को ऐड करेंगे।
  • सब्जियों में हम लेंगे एक छोटा कप ताजा मटर के दाने, एक मीडियम साइज की गाजर जो कि छोटे छोटे टुकड़ों में कटी हो डाल लेंगे। यदि आप चाहें तो इसमें अन्य सब्जियों को भी डाल सकते हैं। उपमे में आप किसी भी प्रकार की सब्जी डाल सकते हैं। इन सब्जियों का बहुत अच्छा टेस्ट आता है तो आप अपने टेस्ट के हिसाब से इसमें सब्जियों को ऐड कर सकते हैं।
  • सब्जियों को हम हल्का क्रंची होने तक पका लेंगे। जब यह सब अच्छी तरह से पक जाए तो जिस बड़े कप से माप कर हमने सूजी ली हुई थी, उस से ही 3 कप इसमें पानी डाल लें। साथ ही इसमें स्वादनुसार नमक भी ऐड कर लेंगे। अब इस पानी के अंदर सब्जियों को ढककर थोड़ा 2 से 3 मिनट के लिए पका लेंगे। क्योंकि सूजी डालने के बाद सब्जियां नहीं पकती। इसलिए सब्जियों को पानी के साथ सूजी से पहले पकाना जरूरी है। 
  • अब हम अपना मेन इंग्रीडिएंट सूजी(रवा) इसमें ऐड करेंगे। इसके लिए जो हमने सूजी भून कर रखी थी उसका हम यहां इस्तेमाल करेंगे। सूजी डालते समय हम इसे थोड़ा थोड़ा कर के और चलाते हुए डालेंगे। सूजी पानी मे जाते ही तुरंत पानी को ऑब्जर्व कर लेगी। अब इसको हम 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह मिलाकर पका लेंगे।
  • अब लास्ट में हम ऊपर से 1 चम्मच घी डाल लेंगे। यह ऊपर से डाला गया घी बहुत अच्छा टेस्ट देता है। साथ ही हम इसमें 1 चम्मच नींबू का रस औऱ बारीक कटी हुई हरी धनिया भी डाल लेंगे। गैस का फ्लेम ऑफ कर ले।
  • जो काजू और मुंगफली हमने रोस्ट कर के रखी थी वह भी इसके ऊपर से हम डाल लेंगे। और अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब गैस को ऑफ रखते हुए ही हम कढ़ाई या पैन को 2 से 3 मिनट तक कवर कर के रख देंगे। 

स्वादिष्ट और गरमागरम उपमा बनकर तैयार है।

उपमा को आप ऐसे ही या फिर नारियल की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। नारियल की चटनी के साथ उपमा का टेस्ट और भी बढ़ जाता है।


सावधानी और सुझाव


रवा उपमा बनाने की विधि” बनाने के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

  1. आपको सूजी दानेदार लेनी चाहिए। इससे उपमा खिला हुआ बनेगा।
  2. उपमा बनाने के लिए आपको घी का ही प्रयोग करना चाहिए। इससे उपमा का टेस्ट बहुत ही बढ़िया आता है।
  3. जब आप सूजी को रोस्ट करें तो उसका कलर चेंज न होने दें।
  4. ड्राई फ्रूट्स को अच्छी तरह से रोस्ट करें ताकि वे क्रंची हो।
  5. सूजी को पानी के साथ मिलाते वक़्त धीरे धीरे डालें और चलाते रहें। नहीं तो उसमें गुठलियां पड़ सकती है।
  6. यदि अपने अधिक सूजी घी में रोस्ट की है तो उसे आप स्टोर कर के रख सकते हैं। और बाद में भी इससे अपनी मनपसंद डिश बना सकते हैं।
  7. करी पत्ते से उपमा बहुत ही स्वादिष्ट बन जाता है तो आप करी पत्ता जरूर से डालें। 

Also read : गाजर का हलवा बनाने की विधि


Conclusion


रवा उपमा या सूजी उपमा खाना सभी को पसन्द होता है। लेकिन इसको बनाने की विधि सभी लोगों को नहीं पता होती। लेकिन अब आप भी उपरोक्त Rava Upma Recipe in Hindi द्वारा घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा उपमा बना सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको रवा उपमा बनाने की विधि पसंद आई होगी। तो जब भी आपका मन करे यह स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर खाएं और अपने परिवार को भी खिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *