Famous RecipesVeg Recipes

ढोकला बनाने की विधि | Dhokla Banane ki Vidhi | Dhokla Recipe in Hindi

आज हम बहुत ही स्वादिष्ट, सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला बनाने की विधि (Dhokla Banane ki Vidhi)  बताने जा रहे हैं। आज हम एकदम बाजार जैसा ढोकला घर पर ही बनना बताएंगे।


ढोकला बनाने की विधि


ढोकला बनाने की विधि


ढोकला ज्यादातर बेसन से ही बनाया जाता है। लेकिन आप चाहें तो ढोकला सूजी (रवा) का भी बना सकते हैं। हम यहां पर बेसन वाला Dhokla Banane ki Vidhi बनाने जा रहे हैं।

  • व्यंजन – ढोकला
  • बनने में समय – 20 से 30 मिन्ट्स
  • क्वांटिटी – 2 – 3 लोगों के लिए

ढोकला बनाना बहुत ही आसान है। यह एक ऐसा व्यंजन है जो कि आसानी से भी बन जाता है तथा खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है। गुजराती खाना पसंद करने वालों के लिए यह बहुत ही स्पेशल डिश होती है।


ढोकला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री


Dhokla Banane ki Vidhi


ढोकला बनाने के लिए हमे चाहिए –

  1. बेसन – 1 कप
  2. बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच
  3. नमक – 1 चम्मच
  4. हल्दी – 1/4 चम्मच
  5. चीनी – 2 चम्मच
  6. हरी मिर्च – 4
  7. तेल – 2 चम्मच
  8. ईनो – 1 चम्मच
  9. निम्बू – 1
  10. घी – 2 चम्मच
  11. राई के दाने – 1/2चम्मच
  12. हरा धनिया 

Dhokla banane ki vidhi


ढोकला बनाने की विधि बहुत ही आसान है। यह आप शार्ट टाइम पर बेहतरीन नाश्ते के तौर पर कहीं भी तथा कभी भी बना कर खा सकते हैं।

  • ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले हम एक बाउल में 1 कप बेसन अच्छी तरह छान लेंगे। जिससे कि हमें बिना लम्स का बेसन मील। 
  • अब हम इसमें 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा, 1/2 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच चीनी, 1 कटी हुई हरी मिर्च, सभी चीजों को डालकर एक बार अच्छी तरह से मिला लेंगे। 
  • सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद अब हम ढोकले का बैटर तैयार करेंगे। इसका बैटर हमे हाथों की सहायता से ही बनाएंगे। इसमें हम थोड़ा थोड़ा करके पानी डालेंगे तथा। बेसन के स्मूथ होने तक घोल लेंगे। इसको बनाने में लगभग 3 से 4 मिनट तक का समय लग जाता है।
  • घोल आपको न ही ज्यादा पतला रखना है न ही ज्यादा मोटा। अगर यह बैटर अच्छा बनेगा तो ढोकला भी बहुत बढ़िया और स्पंजी बनेगा। अब हम इस बैटर को 10 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए रख देंगे।
  • अब हम एक कैकेटेन या फैली हुई थाली ले लेंगे। हम ढोकला इसी में बनाएंगे। इसके लिए कैकेटेन की सतह पर हम घी की कोडिंग कर लेंगे। जिससे कि ढोकला आसानी से बाहर आ जाएगा। अब हम इसके ऊपर से बटर पेपर डालेंगे, अगर आपके पास बटर पेपर नहीं है तो आप यहाँ आटे की डस्टिंग भी कर सकते हैं।
  • अब हम गैस पर एक कढ़ाई ले लेंगे। इसमें हम 2 गिलास पानी डालेंगे। अब इसमें हम एक स्टैंड या एक उल्टी कर के कटोरी रख देंगे। अब कढ़ाई को ढककर 3 से 4 मिनट के लिए प्री हीट होने के लिये रख देंगे।
  • अब ढोकला बनाने वाले बैटर में 1 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लेंगे। इससे ढोकले में मॉइस्चर बना रहेगा। अब ढोकले को सुपर सॉफ्ट और स्पंजी बनाने के लिए 1 चम्मच ईनो डाल लेंगे। ईनो अच्छे से रियेक्ट करे इसके लिए आधा निम्बू निचोड़ कर डालेंगें और इसको अच्छी तरह से मिला देंगे।
  • अब बैटर को हम थाली या कैकेटेन में डाल देंगे। बर्तन को ऊपर से थोड़ा खाली छोड़ देंगे। अब बर्तन को अच्छी तरह से डेप कर देंगे, जिससे कि बैटर समान रूप से फैल जाएगा।अब हम बैटर के बर्तन को कढाई के ऊपर रखेंगे। और इसे कवर करके कम से कम 15 मिनट के लिए हाई फ्लेम पर पकाएंगे। अगर आप थाली 
  • 15 मिनट बाद कढाई का ढक्कन खोल कर 1 चाकू की सहायता से इसे चेक कर लेंगे। अगर चाकू एकदम साफ है तो आपका ढोकला पक गया है। अब हम गैस बंद करके कढाई का ढक्कन कवर करके 4 से पांच मिनट के लिए रख देंगे। 
  • जब तक ये ठंडा होगा, तब तक हम तड़का तैयार कर लेंगे। इसके लिए, एक तड़का पैन में  एक चम्मच जितना घी डाल लेंगे। घी गरम हो जाने के बाद इसमें 1/2 चम्मच राई के दाने डाल लेंगे। जब राई के दाने चटकने लगे, इसमें 2 से 3 हरी मिर्च लंबी लम्बी काटकर डालेंगे। इसके साथ ही इसमें 3 से 4 मीठी नीम के पत्ते डालकर थोडा भून लेंगे।
  • अब हम इस पैन में 3 से 4 बड़े चम्मच जितना पानी डाल देंगे। पानी में हल्का उबाल आने के बाद इसमें 1/2 चम्मच नमक, 1 चम्मच चीनी, आधा निम्बू का रस, डालकर 1 मिनट तक अच्छे से पका लेंगे। हमारा ढोकले का तड़का बनकर तैयार है। अब गैस की फ्लेम बंद कर के इसे अच्छे से ठंडा होने देंगे।
  • ढोकला कढाई के अंदर अच्छी तरह से सेट हो चुका होगा। अब हम इसे बाहर निकाल कर एक प्लेट में रख लेंगे। अब इसे हम मनचाहे पीसेस में काट लेंगे। अब हम इन कटे हुए ठंडे ढोकले के पीसेस में अपना तड़का चम्मच की सहायता से डालेंगे।

स्पंजी और टेस्टी ढोकला बनकर तैयार है। इसे आप चटनी के साथ सर्व करें।


सावधानी और सुझाव


  • ढोकले के स्पंजी बनने के लिए जरूरी है कि बेसन वाला बैटर ठीक ठाक हो। इसलिए बैटर बनाते समय बैटर को ज्यादा पतला या ज्यादा थिक न रखें। 
  • बैटर को हाथ से घोलते समय ध्यान रखें कि उसे एक ही डायरेक्शन में घोला जाए। इससे बैटर बहुत ही बढ़िया बनता है।
  • कैकेटेन या थाली में घी की कोडिंग अच्छे से करें। नहीं तो ढोकला उसमें चिपक सकता है।
  • अगर आप मीठा ढोकला खाना पसंद नहीं करते हैं तो तड़के में चीनी न डालें।
  • यदि आप बच्चों के लिए ढोकला बनाने जा रहे हैं तो आप मिर्च कम रख सकते हैं।

इन सभी चीजों का ध्यान रखकर आप स्वादिष्ट, स्पंजी ढोकला बनाने की विधि को बिना कोई दिक्कत के बना सकते हैं।

Also Read : गुलाब जामुन बनाने की विधि


Conclusion | Dhokla Banane ki Vidhi


सुबह का नाश्ता हो या बच्चों का लंच बॉक्स यदि आपको कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि आप कम समय में एक बढ़िया डिश क्या बनाएं और कैसे बनाएं, तो ढोकला बनाने की विधि आपके लिए परफेक्ट है।

सभी लोग रोज रोह एक जैसा ही खाना खाकर बोर हो जाते हैं, उनको एक अलग टेस्ट की आवश्यकता होती है। तो ऐसे में आप उनके टेस्ट को चेंज करने के लिए ढोकले को चुन सकते हैं। इसकी विधि इतनी सरल है कि कोई भी चाहें तो इसे बना सकता है।

उम्मीद है कि आपको Dhokla Banane ki Vidhi पसन्द आई होगी। आशा करते हैं कि इस विधि से आपके ढोकले अच्छे, स्वादिष्ट और स्पंजी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *